Categories: Crime

अज्ञात कारणों से मासूम की गला दबाकर हत्या.

लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं अलबत्ता 24 घंटे पूर्व घर से लापता हुए 8 वर्षीय बालक का गला दबाकर हत्या कर दी गई बालक का शव घर से दूर गन्ने के खेत में पुलिस ने ग्रामीणो की सूचना पर बरामद किया।दरअसल कोतवाली मोहम्मदी इलाके के गांव कुंवरापुर निवासी ओम प्रकाश का आठ साल का पुत्र शशि कांत मंगलवार दोपहर बाद पतंग उड़ाते समय अचानक घर के पास से गायब हो गया।

काफी देर तक बच्चे की तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस मे गुमसगुदगी दर्ज कराई।वहीं बुधवार सुबह खेत गये ग्रामीणों ने गन्ने के खेत मे बच्चे का शव पड़ा देख मामले की सूचना परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर घटनास्थल से एक जोड़ी जूते बरामद किये।सी ओ मोहम्मदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्चे की गला दबा कर हत्या की गई है।वहीं परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts