घोसी/मऊ।। मरीजों को ढोते एम्बुलेंस तो सभी ने देखा लेकिन मऊ जनपद के घोसी तहसील मुख्यालय के सामने शुक्रवार की देर शाम एक अदभुत नज़ारा देखने को मिला जब शुक्रवार की शाम ज़िले के एक चर्चित अस्पताल की एम्बुलेन्स तहसील मुख्यालय के ठीक सामने आकर रुकी. तब ड्राइवर उतरा और एम्बुलेन्स का दरवाजा खोला तो वहां मौजूद सभी लोग देखकर दंग रह गये क्योंकि उस एम्बुलेन्स में मरीज़ नहीं बल्कि मोबाइल से भरी पेटियां थी जो तहसील मुख्यालय पर स्थित एक दुकान पर उतरने लगी।
जब इस एम्बुलेंस का खुला दुरुपयोग प्रशासन की आंख के सामने हो रहा है। जिस दुकान पर मोबाइल उतारी जा रही थी। उस दुकान से चंद दूरी पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय के साथ साथ कोतवाली भी स्थापित है. सवाल यह उठता है कि मरीज़ों को ढोने वाली एम्बुलेन्स का दुरुपयोग प्रशासन की आंख के सामने हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…