अंजनी राय.
दिल्ली से सटे पलवल में छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक साइको सीरियल किलर ने इस घटना को मंगलवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह छह लोगों का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया. आधी रात के बाद 2 से 4 बजे के बीच अलग-अलग जगहों पर लोगों की हत्या की गई है. इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी नरेश ने एक अस्पताल में सबसे पहले एक महिला की हत्या कर दी. उसके बाद अस्पताल के टॉयलेट में छिप गया. वहां से फरार होने के बाद उसने मीनार गेट, मोती कॉलोनी और रसूलपुर रोड के पास पांच चौकीदारों की हत्या कर दी. आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसे जो भी मिला उस पर हमले करते रहा.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. सभी लोगों की लोहे के रॉड से हत्या की गई है. 6 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपी के हमले से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए फरीदाबाद भेजा गया है. जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार लग रहा है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…