बलिया ।। बलिया के कटारिया गावं की एक महिला को भारत स्वछता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए मिला चेक सिरदर्द बन गया है ! ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा जारी चेक में तारीख 50-50-2017 लिखा था जिसे बैंक ने लेने से मना कर दिया ! ऐसे में लाभार्थी का परिवार नया चेक जारी ना होने से पिछले पांच महीनों से दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है । 1 से लेकर 31 तारीख और 1 से लेकर 12 महीने तो हर कोई जानता है पर यूपी में सरकारी मशीनरी तारीखों को इस कदर बदल देती है कि आप भी देखकर चौक जाएंगे ! जी हां बलिया जनपद के कटरिया गावं की एक महिला को भारत स्वछता अभियान के तहत शौचालय बनाने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा 12000 रूपये का चेक दिया गया जिसपर 50-50-2017 तारीख लिखी थी !
प्रधानमंत्री मोदी जी जहा देश को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए भारत स्वछता अभियान और ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए डिजिटल इण्डिया जैसे कार्यक्रमों के जरिये देशवाशियों को जोड़ने में लगे है वही बेपरवाह सरकारी तंत्र आम आदमी की मुश्किलें बढ़ाने में लगा है ! इस मामले में भी जिलाधिकारी बलिया का कहना है की मीडिया के ज़रिये उन्हें इस गलती की जानकारी हुई है और जल्द ही लाभार्थी को नया चेक दिया जाएगा !
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…