मऊ।। युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले के मुहम्मदाबाद गोहना आदर्श नगर मुहल्ले में बीएचयू के एक छात्रनेता ने अपने युवा साथियों की मदद से कुत्तों के लिए शुक्रवार को एक रोटी बैंक की नींव रख दी। यही नहीं पूरे मुहल्ले में घूमकर बच्चों ने गृहणियों से यह आग्रह भी किया कि रोटी कचरे में न फेंक कर उसे रोटी बैंक में डालें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व मंत्री यतींद्रपति पांडेय ने कुत्तों को मानव सभ्यता का सबसे वफादार साथी बताते हुए कहा कि ठंड में कुत्ते भूख से तड़प रहे हैं। मुहल्लों में पालतू पशुओं के न होने से अक्सर लोग रोटी कचरे में फेंक देते हैं। इसे खाकर जहां पशुओं में बीमारी फैलती है, वहीं इसकी सड़न आस-पास दुर्गंध का कारण बनती है। रोटी बैंक में सबके रोटी डालने से कुत्तों को खिलाने में आसानी होगी और प्रतिदिन प्रत्येक परिवार से कुछ न कुछ रोटी मिल जाएगी जो स्वतंत्र कुत्तों के काम आएगी। मुहल्लेवासियों ने भी यतींद्र की इस पहल का शानदार स्वागत किया और पहले ही दिन रोटी बैंक में गृहणियों ने 100 से अधिक रोटियां जमा कीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…