हरिशंकर सोनी.
सुल्तानपुर. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने आज एक बार फिर से भाजपा की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न उठा कर राजनैतिक गलियारे में हडकम्प मचा दिया है. भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने देश की बदहाल स्वास्थ सेवा पर बड़ा सवाल उठाते हुवे अपने बातो से भाजपा को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है उन्होंने कहा कि जिस देश के जीडीपी का महज़ 2 प्रतिशत हिस्सा देश की स्वास्थ व्यवस्था पर खर्च किया जाता है उस देश के स्वास्थ व्यवस्था की क्या हालात होंगी यह आप खुद सोच सकते है.
वरुण गाँधी आज अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंनेकहा कि देश के सबसे बड़े हास्पिटल की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 50 फीसदी लोग गरीबी और दवाई के अभाव में मर रहे हैं. वरुण गाँधी ने स्वास्थ व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुवे अपने दल की ही सरकार से पूछ लिया कि जिस तरह आईएएस और आईपीएस बना है उस तरह इंडियन मेंडिकल सर्विसेस यानि आईएम्एस क्यों नही बनाया जाता.
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर ने देश को प्रधानमंत्री तक दिया है लेकिन अफसोस की बात है कि यहां की चिकित्सा बदहाल है. यही नहीं उन्होंने देश की पूरी व्यवस्था को ही कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश के अस्पतालों की हालत बहुत खराब है. एक लाख पैतिंस हजार लोग एम्स में इलाज के लिए जाते हैं लेकिन महज 28 हजार लोगों का ही वहां इलाज हो पाता है. एम्स का मानना है कि 50 फीसदी लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं.
ज्ञातव्य हो कि पिछले कुछ महीनो से वरुण गाँधी लगातार ऐसे सच निर्भीकता से बोलते चले आ रहे है जिसमे भाजपा की ही किरकिरी हो रही है. इधर बीच कयासों का सिलसिला भी वरुण गाँधी के लिये काफी चल निकला है मगर अभी तक वह सब कुछ सिर्फ कयास ही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…