Categories: Religion

आज का राशिफल एवं पंचांग : रविवार 21 जनवरी

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

मेष – आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी हो सकता। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलना हो सकता।

वृष – आज  नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के व्यक्तियों लिए दिन शुभ है। आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हों सकते हैं।

मिथुन – आज शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की कोशिश करें तो अच्छा रहेगा ।

कर्क – आज  क्रोध और नकारात्मक विचार स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है, संयम से काम लें। खान-पान पर ध्यान रखना होगा। सगे-संबंधियों से विवाद हो सकता है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

सिंह – आज दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण भोग-विलास एवं सांसारिक विषयों में रुचि कम होगी। व्यापारीगण साझेदारों के साथ संभलकर व्यवहार करें।

कन्या – आज आपको प्रत्येक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित बनी रहेगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला – आज बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से सामाजिक लोग संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद में न पड़े।

वृश्चिक – आज सेहत का ध्यान रखें। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि की आशंका रहेगी। जमीन वाहन आदि से जुड़े कागजातों के मामले में सावधानी बरतें।

धनु – आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे।

मकर – आज वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे में निवेश का विचार कर सकते हैं। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव कर सकती है।

कुंभ – आज  शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होने के सम्बंध में आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे।

मीन – आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

रविवार, जनवरी २१, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०७:०९
सूर्यास्त: १८:०६
हिन्दु सूर्योदय: ०७:१३
हिन्दु सूर्यास्त: १८:०२
चन्द्रोदय: ०९:५२
चन्द्रास्त: २१:५०
सूर्य राशि : मकर

चन्द्र राशि : कुम्भ – २४:४५+ तक सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण माघ – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: चतुर्थी – १५:३३ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – ३१:०६+ तक योग: वरीयान् – ११:१८ तक प्रथम करण: विष्टि – १५:३३ तक द्वितीय करण: बव – २८:०३+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: १६:३६ – १७:१९ वर्ज्य: १२:२१ – १४:०३ राहुकाल: १६:४१ – १८:०२ गुलिक काल: १५:२० – १६:४१ यमगण्ड: १२:३८ – १३:५९ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१६ – १२:५९
अमृत काल: २२:३५ – २४:१७+

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

1 day ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

1 day ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

1 day ago