कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : ड्यूटी जा रहे स्टोर कीपर सुभाष चंद्र पाल (45) को सोमवार सुबह नए यमुना पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन वाहन के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
सुभाष चंद्र मूल रूप से उतरांव थाना क्षेत्र के सरायवंशी गांव का निवासी था। त्रिवेणीपुरम झूंसी में पत्नी धनवंती, बेटे ईशांत के साथ रहता था। सुभाष नैनी स्थित ईएमपी कंपनी में बतौर स्टोर कीपर काम कर रहा था। सुबह स्कूटी से ड्यूटी जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि बालू लदी ट्रक की टक्कर से सुभाष सड़क पर गिर पड़ा तो ट्रक उसे रौंदते हुए भाग गई। जबकि थानाध्यक्ष कीडगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को किसी ने नहीं देखा। अज्ञात में एफआइआर लिखी गई है। उधर, स्टोर कीपर की मौत से परिवार में मातम छा गया। पत्नी व बच्चे रोते-बिलखते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…