कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : शिवसेना के बैनर तले सागरपेशा के लोगों ने सोमवार को मेयर अभिलाषा गुप्ता से मिलकर पीडी टंडन रोड पर स्थित अपने आवास बचाने की गुहार लगाई। शिवसेना के प्रदेश महासचिव प्रदीप चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मेयर से मिला। उन्हें अवगत कराया गया कि कुंभ मेले के मद्देनजर रोड चौड़ीकरण के लिए रविवार को एडीए द्वारा पीडी टंडन रोड की नापजोख कराई गई। आरोप लगाया गया कि डिवाइडर के एक तरफ एक स्कूल की चहारदीवारी बचाने के लिए दूसरी तरफ ज्यादा नापजोख की गई। इससे तमाम सागरपेशा लोगों के सिर से छत हट जाएगी। चेतावनी दी गई, यदि न्यायसंगत नापजोख न की गई तो शिवसैनिक सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
महापौर ने न्यायसंगत कार्य होने का भरोसा दिलाया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि मंगलवार सुबह 10 बजे शिवसैनिक और स्थानीय लोग डीएम और फिर कमिश्नर से इस मसले पर मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपप्रमुख पंकज मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, जिला प्रमुख सोनू पाठक, मनोज सिंह, धमर्ेंद्र मिश्रा, अभिषेक, हरीबाबू जैन, अजीत जैन, प्रवीण कुमार जैन, अंकित गुप्ता, आमिर हुसैन आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…