कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : शहर में बेखौफ चोरों ने एक कारोबारी समेत तीन लोगों के मकान से नकदी व लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने कीडगंज व कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महाजनी टोला में कारोबारी उमंग अग्रवाल पुत्र सुशील अग्रवाल के यहाँ की है।
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले उमंग परिवार के साथ ससुराल कानपुर चले गए थे। घर की चाबी पिता के पास थी। इसी दौरान किसी ने ताला खोलकर आलमारी में रखे 45 हजार रुपये व लाखों के जेवरात गायब कर दिए। कानपुर से वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो उमंग ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती मुहल्ले में रहने वाले दिव्यांशु केसरवानी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कीमती सामान गायब कर दिए। कीडगंज के ही कृष्णा नगर निवासी छात्र अरविंद कुमार के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…