यशपाल सिंह
आजमगढ़।। अतरौलिया थाना क्षेत्र के दारूपुर गांव में रविवार की सुबह एक नव विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण घर का कलह बताया जा रहा है। दारूपुर गांव निवासी ज्ञानचन्द राम की पुत्री 20 वर्षीय पूजा की शादी जून 2017 में अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी दीपचंद के साथ हुई थी। शादी के बाद अक्टूबर माह में पूजा ससुराल से विदा होकर मायके आई थी। तभी से वह अपने मायके में ही रह रही थी।
रविवार की सुबह लगभग छह बजे परिवार के लोग जब खेत की ओर गए तो इस दौरान पूजा ने रस्सी के सहारे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब लौट कर घर आए तो पूजा का शव फंदे से लटका देख सन्न रह गए। सूचना पाकर अतरौलिया थाना की पुलिस के साथ ही सीओ बूढ़नपुर भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मृत पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ बूढ़नपुर का कहना है कि परिजनों ने परिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…