कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : महिलाओं के उत्थान व सम्मान की रक्षा सही मायने में भाजपा कर रही है। तीन तलाक पर कानून बनाने से लेकर महिलाओं के अधिकार का हर तरीके से संरक्षण किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने रविवार को भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। कहा कि फूलपुर की जनता भाजपा का सांसद चुनने का मन बना चुकी है। समाज का हर वर्ग हमारे साथ है। महिला कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह सबसे संपर्क करके लोगों से पार्टी का रिश्ता मजबूत करें।
प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं उसके बाद सारी स्थिति स्वत: अनुकूल होने लगेगी। महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की संयोजक शशि वाष्र्णेय ने सबको दिनरात मेहनत करने की सीख दी। कहा कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभानी है। इसको लेकर 26 फरवरी को पृथ्वी गार्डन में महिला सम्मेलन होगा। इसमें फूलपुर संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. कमला सिंह, अनामिका चौधरी, सुमन गोस्वामी, पुष्पा कुशवाहा, सरोज गुप्ता, माया द्विवेदी मौजूद रहीं। वहीं युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त ने संबोधित किया। कहा कि उपचुनाव में युवा कार्यकर्ता पूरे समर्पण से काम करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता को बताएं, यही हमारी जीत का आधार बनेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…