Categories: NationalPolitics

ग्रह-नक्षत्रों की जुगलबंदी से कल रहेगा नामांकन पर जोर

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। देश की सबसे बड़ी पंचायत का हिस्सा बनने का ख्वाब देख रहे अधिकतर प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन करेंगे। इसमें भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी भी शामिल हैं। ग्रह-नक्षत्रों की उपयुक्त जुगलबंदी होने के चलते विजयश्री हासिल करने के लिए वह उचित मुहूर्त पर नामांकन करेंगे। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि मंगलवार का दिन भी नामांकन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इसमें पंचमी तिथि का संचरण होगा। साथ ही दोपहर 12.16 बजे पंचक खत्म हो जाएगा। सर्वास्थ सिद्धि व रवि योग रहेगा। नामांकन के लिए सुबह 10.35 से दोपहर 12.31 बजे तक का समय अत्यंत खास है। इससे प्रत्याशी के विजय की स्थिति प्रबल हो जाएगी।

सपा प्रत्याशी का आज नामांकन
इलाहाबाद : फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। नागेंद्र सोमवार को दिन में 11 बजे कचहरी में नामांकन करने जाएंगे। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि नामांकन के बाद कचहरी के पास स्थित टेम्पो-टैक्सी स्टैंड पर जनसभा होगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts