कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद. सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि आज 26 फरवरी 2018 को अपरान्ह में सेन्ट्रल जेल नैनी कारागार इलाहाबाद मे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नीरज कुमार गर्ग, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद, अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्टेªट, मिथलेश तिवारी, रेलवे मजिस्टेªट अशोक श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, कक्ष सं0-10 विनीत नारायण पाण्डेय, जेलर बालकृष्ण मिश्र, डी0आई0जी0 अशोक शर्मा व कमलेश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जेल मे निरूद्ध बन्दियों को विधिक जानकारी दी गयी साथ ही साथ महिलाओं एवं वृद्ध बन्दियों को महिला उत्पीड़न, नारी सुरक्षा, बाल श्रम एवं जेल के बन्दियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया और उन्हे सुरक्षा, बाल श्रम एवं जेल के बन्दियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं को जानकारी दी गयी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट मिथलेश तिवारी जेल का विस्तृत निरीक्षण किया गया, आज जेल लोक अदालत का आयोजन कर रेलवे मजिस्टेªट, अशोक श्रीवास्तव द्वारा 02 एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, कक्ष सं0-10 विनीत नारायण पाण्डेय द्वारा 01 मामले का निस्तारण कर बन्दीयों को लाभान्वित किया गया। यह जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा दी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…