लोनी शहर वह क्षेत्र है जहां बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या अन्य किसी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटरी या रेहड़ी पर खाना बनाकर बेचने वाले दुकानदार खुलेआम बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। यह रेहडी पर बचा हुआ भोजन अगले रोज परोसकर व सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देकर आं:त्रशोध जैसी बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। यही नहीं इन रेडियो पर श्रम विभाग की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
इन रेडियो पर श्रम विभाग की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सुबह से शाम तक इन पटरियों पर लगी भीड़ को छोटे-छोटे बच्चे खाना परोसने व बर्तन धोने का कार्य करते हैं जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना है। केवल 10 रुपए में सब्जी रोटी तो कहीं 15 रुपये में दो पराठे और सब्जी मिल रही है। इन पटरियों पर खाना खाकर कौन कह सकता है कि शहरों में जीना व पेट भरना मुश्किल काम है। रेहडियो पर फैली गंदगी धूल मिट्टी व आस-पास की दुर्गंध से आं:त्रशोध जैसी बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। बहुत सी जगह तो अयोग्य नल का पानी भी पिलाया जाता है। इसके बावजूद भी स्वास्थ विभाग के अधिकारी शांत बैठे हैं। पुलिस की जाने तो अधिकांश स्थानीय पुलिस चौकियों का यह हाल है कि वहां तैनात ठेकेदार के नाम से पहचान रखने वाला पुलिसकर्मी भी रेडियो पर आता है। शायद वहां के जिला प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को किसी बड़ी घटना होने का इंतजार है। जिस कारण तीनों विभाग मौन धारण किए हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…