कनिष्क गुप्ता/ तारिक खान
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्र्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) के विधि छात्र दिलीप सरोज की हत्या से छात्रो मे खासा आक्रोश है। छात्रो के आक्रोश को देखते हुए प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कॉलेज को सोमवार को शोक सभा के बाद बंद कर दिया। प्राचार्य ने छात्रो से धैर्य के साथ काम लेने की अपील की है। उन्होने छात्रो को भरोसा दिलाया है कि पुलिस प्रशासन से कॉलेज प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है और हत्या के अन्य आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी होगी। दूसरी तरफ प्राचार्य ने कानून-व्यवस्था को देखते हुए एक दिन के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण कॉलेज बंद रहेगा।
आइएस, एआइडीएसओ, सछास व एबीवीपी ने इसे जघन्य घटना करार दिया है। इसके विरोध मे दोपहर 12 बजे सुभाष चौराहा पर विरोध प्रदर्शन होगा। ज्ञातव्य है कि शनिवार की शाम को कटरा के कालिका रेस्टोरेट मे मामूली विवाद मे टीईटी विजयशंकर ने अपने साथियो के साथ मिलकर जमकर पिटाई की थी। उसे सरेराह रॉड व ईट-पत्थरो से मार अधमरा कर दिया था। उसे सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…