यशपाल सिंह
आजमगढ़ : कप्तानगंज बाजार में रविवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पुलिस अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खास बेगपुर गांव निवासी 45 वर्षीय हरीलाल पुत्र दल¨सगार रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे घर से कहीं जाने की बात कह कर निकला था। बाजार वासियों का कहना है कि वह शाम को लगभग छह बजे घूमते हुए कहीं से कप्तानगंज बाजार आया। बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप सड़क पार कर रहा था।
उसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। बाजार के लोगों ने इस घटना की सूचना यूपी 100 पर फोन कर पुलिस को दी। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद शव की पहचान हरीलाल के रूप में परिजनों ने आकर की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…