कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद । दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। विभिन्न दलों के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं। कुछ ढांढस बंधाने को परिवार वालों के पास पहुंच रहे हैं। आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व नेताओं का एक दल मामले की जांच के लिए इलाहाबाद पहुंचा लेकिन उसे प्रशासन ने मौके पर जाने नहीं दिया। पुलिस ने इस दल के सदस्यों को एमएनआई के पास रोक दिया। इसके बाद पुलिस सभी को सर्किट हॉउस ले गई। इसके लिये रास्ते में फोर्स लगा कर बैरिकेडिंग कर दी।
अब तक की पुलिस कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद में एलएलबी छात्र दिलीप कुमार सरोज की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार टीटीई विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले में रेस्तरां के वेटर मुन्ना सिंह चौहान और विजय शंकर सिंह के ड्राईवर समेत तीन लोग को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संबंधित चौकी इंचार्ज समेत तीन लोगों को निलंबित भी किया गया है। दबंग टीटीई विजय शंकर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। आरोपी विजय सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज, कूड़ेभार का रहने वाला है और गाजीपुर में तैनात है।अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आरोपी विजय शंकर सिंह वालीबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…