कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर रही है। प्रत्याशी का नामांकन होने के बाद अलग-अलग दिनों में सभा कराई जाएगी। अभी तैयार सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रमुखता दी गई है। केशव फूलपुर से सांसद रहे हैं व जातीय समीकरण को देखते हुए उनकी तीन से चार अलग-अलग सभा कराई जाएगी। इनके अलावा अपना दल एस की संरक्षक व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह व नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी’ की सभा भी कराई जाएगी। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त का कहना है कि प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…