कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : शहर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर मकान, दुकान और सर्विस सेंटर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। घटना धूमनगंज और कर्नलगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी दिनेश केसरवानी हलवाई का काम करते हैं। मनौरी में रहने वाले उनके रिश्तेदार के घर शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह परिवार समेत गए थे। इसी बीच रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 21 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात गायब कर दिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। राजरूपपुर के 60 फिट रोड पर एक कंपनी का सर्विस सेंटर है। सेंटर के संचालक गुलाब चंद्र मौर्या हैं। गुलाब पड़ोस में ही रहते हैं। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर सात हजार रुपये, मोबाइल और कीमती सामान गायब कर दिया।
इसी तरह कर्नलगंज के चांदपुर सलोरी मुहल्ले में रहने वाले छात्र सर्वेश कुमार यादव के कमरे से चोरों ने 18 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य कागजात गायब कर दिया। ओम गायत्री नगर निवासी सूरज कुमार गौड़ की दुकान की शटर काटकर चोरों ने कंप्युटर व कई अन्य सामान गायब कर दिया। पीड़ितों ने कर्नलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं, जिसके जरिए चोरों की तलाश की जा रही है। दारागंज में संगम स्नान करने आए मुसाफिर अरविंद पटेल का किसी शातिर ने बैग गायब कर दिया। फतेहपुर बिंदकी निवासी अरविंद ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। बैग में सामान व कपड़े थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…