संजय ठाकुर
मऊ। जनपद के फतहपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत झोला छाप डॉक्टरों द्वारा संचालित अस्पताल व जांच केंद्र की भरमार लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा मधुवन, फतेहपुर, दुबारी, दरगाह व सिपाह में बिना किसी मान्यता प्राप्त बिना डिग्री के इन झोला छाप किस्म के डाक्टरों द्वारा अस्पताल व जांच केंद्र चलाया जा रहा है इन फर्जी अस्पतालों में इलाज कराने आ रहे मरीजो से भारी धन उगाही की जाती है।
सूत्रों की माने तो क्षेत्र में संचालित फर्जी अस्पताल व जाच केंद्र में मरीज लाने वाले कोई और नही बल्कि आशा कुछ बहुये है जिनको सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ की अच्छी देखभाल के लिए नियुक्त किया गया है। परंतु गर्भवती महिलाओ को अच्छी परवरिश करने के वजाय कुछ आशाये इनका शोषण करने में लगी है।
चर्चाओ के अनुसार ये झोलाछाप डाक्टर अपना हॉस्पिटल सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के शह पर बिना किसी डर भय के धड़ल्ले से चलाये जा रहे है। ये इलाज तो करते है परंतु इलाज सटीक न होने से कइयो को जान गवानी पड़ जाती है और कुछ बच भी जाते हैं तो ये झोला छाप डाक्टर अपना दवा इलाज का बिल थमा कर मरीजो को सड़क पर ला खड़े कर देते है।
सरकार एक तरफ सबको स्वस्थ रखने के लिए तरह तरह के सरकारी योजनाये बना कर लोगो का भला करना चाहती है तो वही दूसरी तरफ ऐसे फर्जी अस्पताल वाले सरकार के मंसूबो को नाकामयाब करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते जब तक इन झोला छाप डाक्टरों और फर्जी अस्पताल चलाने वाले के खिलाफ सरकार कोई बड़ा और कडा कदम नहीं उठाती है तब तक स्वस्थ भारत का सपना साकार नही हो सकता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…