इलाहाबाद : बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक का युवा सम्मेलन रविवार को विकास भवन के सरस सभागार में हुआ। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष के अध्यक्ष डीपी गुप्ता ने कहा कि पब्लिक जमा के मामले में बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक देश के 56 ग्रामीण बैंकों में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने युवा अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल पढ़ाया। सम्मेलन में युवा कर्मचारियों को अनुशासन और एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया।
इलाहाबाद के रीजनल मैनेजर एनसी अग्रवाल ने बैंक कर्मियों को समाज के अंतिम आदमी तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए कहा। आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष लाल चंद्र त्रिपाठी ने बैंक विकास में संगठनों के योगदान की भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में नेशनल फेडरेशन ऑफ आरआरडी इम्प्लाइज महासचिव शिवाकांत द्विवेदी ने ग्रामीण बैक की स्थापना, समानता का संघर्ष और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। कर्मचारी नेता हरिश्चंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान आफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री डीएन त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, अजीत केसरवानी, अमित चक्रवर्ती, मनोज कुमार, आशीष राय, राम कृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…