कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनिया को उनके ही फेसबुक फ्रेंड ने ठग लिया। लंदन से गिफ्ट भेजने के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये की ठगी हुई। सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता ने कैंट थाने में लंदन के मैनचेस्टर मैरीलेवोन रोड निवासी जेम्स विलियम के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धूमनगंज निवासी मोहन लाल की बेटी सोनिया हाईकोर्ट में वकालत करती हैं। वह फेसबुक यूजर हैं। कुछ दिन पहले उनके पास जेम्स विलियम नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने दोस्ती का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसी बीच जेम्स ने चैटिंग शुरू की और फिर दोस्ती हो गई। बीते माह जेम्स ने कहा कि उसके लिए एक शानदार गिफ्ट भेज रहा है और उसे रिसीव कर लेंगी। महिला अधिवक्ता उसके झांसे में आ गई। उसने हामी भर दी। कुछ दिन बाद दिल्ली से एक लड़की ने उनके नंबर पर कॉल करके गिफ्ट आने की बात कही। साथ ही क्लीयरेंस चार्ज के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे। अधिवक्ता ने बताए गए एकाउंट में पैसा डाल दिया तो फिर 40 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर उन्हें संदेह हुआ तो जेम्स से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क किया, लेकिन नंबर बंद मिला। फिलहाल इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह जेम्स नाइजीरिया का भी हो सकता है, जिसके खिलाफ अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इसकी तस्दीक की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…