कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : दिव्यांगों की सुविधा को देखते हुए अब प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालयों पर सोमवार को दिव्यांगों का सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। यह फरमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किया गया है। शासन द्वारा 13 फरवरी को सभी जनपदों को यह पत्र भेज दिया गया है। दरअसल, इलाहाबाद में गुरुवार को सीएमओ आफिस में यह प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक कमेटी बैठती है,
जिसमें उसी दिन प्रमाण पत्र जारी किया कर दिया जाता था। वहीं प्रदेश के कई जिलों में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं था। इस वजह से संबंधित जिलों में दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। कुछ जिलों में प्रमाण पत्र बनाने में धनवसूली की शिकायत भी रहती थी। इस तरह की शिकायतों का निस्तारण के लिए इस व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। उसी दिन मौके पर ही प्रमाण पत्र भी मुहैया करा दिया जाएगा, जो निश्शुल्क होगा। प्रमुख सचिव (उत्तर प्रदेश शासन) प्रशांत त्रिवेदी ने 13 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों को पत्र भेजना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…