कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर निरंतर बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से गरीब, युवा, महिला व किसानों का मान बढ़ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने यह बातें कही। सोमवार को वह वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात में कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के विकास कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार भी समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार, सम्मान दिलाने को प्रयासरत है। यह बात जनता तक पहुंचनी चाहिए, ताकि वह विपक्ष के दुष्प्रचार से भ्रमित न होने पाए। कलराज ने फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर विधायक नीलम करवरिया, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष दिवाकरनाथ त्रिपाठी व वरिष्ठ नेता देवेंद्रनाथ मिश्र के साथ मंत्रणा की। इसके पहले कलराज का अनुराग पांडेय, निशेष दूबे, शशि मिश्र, अमरेश श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, अनुपम मिश्र, वैभव ने स्वागत किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…