यशपाल सिंह
आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्री कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड के पास चाय की दुकान में सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जब तक लोगों को जानकारी होती कुर्सी व मेज जलकर खाक हो गया। शहर के मातबरगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का आरोप है कि वह परिवार की आजीविका चलाने के लिए कलेक्ट्री कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड के बगल में किराए के मकान में चाय की दुकान करते हैं।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर मकान मालिक से कहासुनी हो गई थी। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे अज्ञात लोगों ने दुकान में तेल छिड़क कर आग लगा दिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। वह दुकान पर पहुंचकर देखा तो मेज व कुर्सी जलकर खाक हो गए थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन चौकी प्रभारी को तहरीर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…