Categories: UP

जार्जटाउन में नगर निगम कर्मचारियों को पीटा

कानिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : अवैध सुअर पालन व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम के कई कर्मचारियों को कुछ लोगों ने पीट दिया। हाशिमपुर रोड पर घटना की खबर मिलते ही जार्जटाउन और कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना के बाद पशुधन अधिकारी धीरज गोयल की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने नंदलाल के बेटे राजू व काजू और उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

aftab farooqui

Recent Posts