Categories: CrimeUP

बलुआघाट में महंत को लाठी-डंडे से पीटा

कानिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के बलुआघाट इलाके में कुछ लोगों ने महंत सत्यनाम दास और उनके साथियों पर लाठी, डंडा से हमला किया। इससे दो लोग जख्मी हो गए। घटना से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सत्यनाम की तहरीर पर प्रभात मिश्रा, सोनू गुप्ता, कल्लू, ऋतुराज तिवारी और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुरानी रंजिश और पुराना सुलभ शौचालय तोड़े जाने को लेकर घटना की वजह बताई जा रही है।

बलुआघाट में उदासीन आश्रम है। आश्रम के प्रबंधक महंत सत्यनाम दास हैं। आरोप है कि उन्होंने कुछ माह पहले प्रभात मिश्रा व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से उनकी रंजिश चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले नगर निगम के आदेश पर जर्जर शौचालय तोड़ा गया था। तब महंत ने उसका कार्रवाई का समर्थन किया था। यह भी आरोप है कि इन्हीं मामलों को लेकर जब महंत नीरज, अवनीश और जगन्नाथ के साथ यमुना घाट की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें घेर लिया गया। इसके बाद लाठी व डंडों से पीटा गया। इससे महंत और नीरज जख्मी हो गए। मुट्ठीगंज पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts