Categories: CrimeUP

प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातक महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आलोक द्विवेदी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राज्य विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विद्याधर पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र यादव का कहना है कि कॉपी के मूल्याकंन को लेकर विवाद हुआ था। आलोक द्विवेदी राज्य विश्वविद्यालय गए थे, तभी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। फिलहाल मामले में एफआइआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts