कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। नकल माफिया के मजबूत नेटवर्क ने यूपी बोर्ड की द्वितीय पाली में होने वाली अंग्रेजी द्वितीय विषय का प्रश्नपत्र सुबह आठ बजे ही आउट कर दिया। पेपर वायरल होने की सूचना से शिक्षाधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बागपत में ज्वाइंट डायरेक्टर और डीआइओएस दलबल के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और जांच की, मगर पेपर कहां से लीक हुआ, इसका पता नहीं चल पाया।
मंगलवार को द्वितीय पाली में दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर के अंग्रेजी द्वितीय विषय की परीक्षा कराई गई, जिसका पेपर कोड 615 (एचजे) था। ठीक इसी कोड का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब छह घंटे पहले आउट हो गया। सोशल मीडिया पर इस प्रश्नपत्र के साथ उसका हाथ से साल्व पेपर भी जमकर वायरल हुआ। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले इसकी भनक मीडिया को लगी तो उन्होंने शिक्षाधिकारियों से इस बाबत जानकारी करनी शुरू की। आनन- फानन में जेडी दिव्याकांत शुक्ला और जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा अपनी-अपनी टीमों के साथ परीक्षा केंद्रों की तरफ दौड़ पड़े।
परीक्षा केंद्रों से पहुंचकर आवंटित प्रश्नपत्रों की संख्या का मिलान किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, मगर किसी भी सेंटर से पेपर के लीक होने की पुष्टि नहीं हो पाई। डीआइओएस पीके शर्मा ने बताया कि पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…