कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, उसके लिए प्रशासन खासा सक्रिय है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। इसके मद्देनजर बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने संगम सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनता के बीच जागरूकता लाने की जरूरत है।
बोले, हर मतदान केंद्रों पर शतप्रतिशत वोटिंग होनी चाहिए। बीते चुनाव में जिन केंद्रों में मतदान कम हुआ था वहां स्वीप कार्यक्रम के तहत वृहद जागरूकता अभियान चलाना होगा। जागरूकता लाने के लिए संगम सभागार में हार्टएयर बैलून भी लगाया जाएगा। जो लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रटों को कहा कि बूथों का निरीक्षण करके वहां जो समस्याएं हैं उसे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तत्काल दूर कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए जो वाहन अधिगृहित किए गए हैं। अगर उसके स्वामी वाहन देने में आनाकानी करें तो उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। उन्होंने एआरटीओ को चुनाव में वाहनों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बनाया गया कंट्रोल रूम
उपचुनाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए प्रशासन ने कंट्रोलरूम बनाया है। कंट्रोल रूम के नंबर पर कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है।
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
0532-2640011, 0532-2640012, 0532-2640013 0532-2640014, 0532-2640015 0532-2640016, 0532-2640017 0532-2640018, 0532-2640019 0532-2640022
टोल फ्री नंबर हुआ जारी
उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 18001805332 जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ चुनाव संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…