कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की इलाहाबाद शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस के अंतिम दिन बुधवार को जीएसटी, एकाउंटिंग स्टैंडर्ड, आइटीसी, मूल्याकन पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि सांसद श्यामा चरण गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सेंट्रल जीएसटी आयुक्त पीएन तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जीएसटी को सरल कर रही है। नया कानून होने के कारण परेशानी हो रही है।
सासंद ने कहा कि बिना सीए के सहयोग से जीएसटी कानून का अनुपालन करना संभव नहीं था। व्यापारी और कारोबारी इसको लेकर काफी भयभीत थे, लेकिन सीए ने जीएसटी कानून को लागू और अनुपालन में बहुत सहयोग किया। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस कराने के लिए सीआइआरसी की इलाहाबाद शाखा की तारीफ की। विशिष्ट अतिथि पीएन तिवारी ने कहा कि जीएसटी कानून नया है। इसलिए लोगों को दिक्कत हो रही। केंद्र सरकार इसे सरल कर रहा है। नेशनल कांफ्रेंस के पहले सत्र में दिल्ली से आए बिमल जैन ने जीएसटी के इनपुट टैक्स क्रेडिट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फार्म ट्रांस-1 एवं 3बी में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि इनपुट क्रेडिट टैक्स पाने के लिए कब-कब सीजीएसटी, एसजीएसटी और आइजीएसटी लगाना चाहिए। इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों के जीएसटी से जुड़े सवालों का जवाब दिया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अमरदीप ने बैंकिंग में लागू होने वाले आइएफआरएस (इंटरनेशनल फाइनेंस रिपोर्टिग स्टैंर्ड्ड) के बारे में जानकारी दी। कहाकि इसके लागू होने पर बैंकिंग के माध्यम से होने वाली गड़बडि़यां खत्म हो जाएंगी। इस दौरान संगोष्ठी को लेकर एक किताब का विमोचन भी किया गया। शाखा उपाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा सचिव सीए कंचन लाल गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। शाखा अध्यक्ष सीए नितिन मेहरोत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…