सुदेश कुमार
बहराइच. बैंक मैनेजर के अभद्र व्यवहार से पीड़ित महिलाओं ने मैनेजर को केबिन से बाहर खींच, बैंक से बाहर निकल किया विरोध प्रदर्शन. उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से एक ऐसा मामला सामने आया है जँहा बैंक मैनेजर के अभद्र व्यवहार व काम न होने से पीड़ित महिलाओं ने बैंक मैनेजर को उसके केबिन से बाहर खींच तथा बैंक के बाहर निकल विरोध प्रदर्शन किया
लोगों की माने तो उन्हें बैंक मैनेजर के रवैये से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और काम भी नही होता है इस कारण महिलाओं ने काफ़ी पीड़ित होने के बाद ऐसा करने को मजबूर हो हुई और बैंक मैनेजर को उसके केबिन के बाहर खींच बैंक से बाहर निकल किया विरोध प्रदर्शन. घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत स्टेट बैंक की शाखा गिरिजापुरी का है जहाँ पर ग्राहकों को महीनों से लेनदेन में काफी दिक्कतें आ रही है
ग्रामीणों का कहना है की शाखा प्रबंधक नितीश पांडे से बात करने पर कोई भी जवाब नही दिया जा रहा है और ग्राहकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है इस बारे में जब मीडिया ने भी जवाब जानना चाहा तो प्रबंधक द्वारा किसी भी सवालों का सीधा जवाब नही दिया गया और सिर्फ ऊटपटाँग जवाबों से ही पल्ला झाड़ता रहा. इस बारे में ग्राहकों ने आर एम बाराबंकी मुकुल कुमार सक्सेना से फ़ोन पर बात की तो आर एम ने प्रबंधक से बात कराने को कहा जिस पर प्रबंधक ,आर एम के भी सवालों का ऊटपटांग जवाब देता रहा आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं प्रबंधक को ऑफिस से बाहर खींच लायीं और प्रबंधक मुर्दाबाद, स्टेट बैंक मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी. प्रदर्शन करने वाले बैंक के ग्राहकों में मुख्य रूप से विनोद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, डोलख राज, गोवाली नेपाल, रिंकी, लीलावती, संगीता, ओमप्रकाश, सनेद कुमार, कौषल्या आदि रही
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…