बरेली के कन्या महाविद्यालय,आर्य समाज द्वारा प्रभात नगर में चल रहे सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्यामली सोना के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘महिला सशक्तिकरण’ जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविका छात्राओं के मध्य कन्या भ्रूण हत्या,महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेविका छात्राओं ने राम जानकी मंदिर स्थित मलिन बस्ती में जाकर एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की जिसमें कु. मुस्कान,सौम्या शर्मा,कुसुम लता,सारिका शाक्य,आरती गंगवार,रूप देवी,प्रभा गंगवार इत्यादि ने अपनी नाटिका के माध्यम से बस्ती वासियों को बेटियों की शिक्षा के महत्व एवं इससे परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सारिका शाक्य और रति कृष्ण ने बेटियों के अस्तित्व और महत्व पर आधारित एक भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति भी दी।बस्ती की निवासी महिलाओं श्रीमती रानी और पार्वती ने अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने की शपथ ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…