अंजनी राय
बलिया।। एकीकृत छात्रवृति परीक्षा-2018 हेतु परीक्षा शुल्क एवं आवेदन-पत्र परीक्षा केंद्रों पर जमा किये जाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि एकीकृत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल की कक्षा-8 की परीक्षा में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में पढ़ रहा हो अथवा जूनियर हाईस्कूल परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया हो वह भी आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया है कि परीक्षा का संपादन 15 मई को कराया जायेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विकास क्षेत्र हनुमानगंज, दुबहड़, गड़वार की छात्र-छात्रा की परीक्षा राजकीय इंटर कालेज में, नगरा क्षेत्र व सोहांव की परीक्षा राजकीय बलिका इंटर कॉलेज में, रसड़ा व चिलकहर की परीक्षा अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में, पंदह व नवानगर की परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में, रेवती व मनियर क्षेत्र की परीक्षा मनियर इंटर कॉलेज मनियर में, बैरिया, मुरली छपरा व बेलहरी की परीक्षा पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में, सीयर व नगरा की परीक्षा जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड में तथा बांसडीह व बेरुआरबारी की परीक्षा बांसडीह इंटर कॉलेज बांसडीह में होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…