Categories: UP

दिव्यांग बच्चों को बीएसए ने दिया उपकरण, दिव्यांग बच्चो मे खुशी का माहौल

अंजनी राय.

बलिया।। जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने दिव्यांग बच्चों को जरूरी उपकरण वितरित किया। उपकरण का वितरण एलिम्को कानपुर की सहायता से किया गया। बीएसए ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इन्हें उचित सम्मान देकर इनकी प्रतिभाओं को निखारने में सहयोग किया जाए।

सर्व प्रथम बीएसए के पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा ट्राई साइकिल, ह्वीलचेयर समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे। उपकरणों में 16 ह्वीलचेयर, 18 ट्राइसाइकिल, 11 कैलिपर्स, तीन रोलेटर, 10 ऐल्बोक्रच, सात वैशाखी, एक छड़ी, 20 बेलकिट, 20 स्मार्टक्रेन, 19 डीजी प्लेयर, 74 हेयरिंगएड शामिल थे। इस मौके पर जिला समन्वयक ओपी सिंह, राधेश्याम, अखिलेश यादव, विवेक तिवारी, त्रिवेणी सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद थे। संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया।

pnn24.in

Recent Posts