बलिया।। सेंट जेवियर्स स्कूल रसड़ा में शिक्षिका की पिटाई से कक्षा चार की छात्रा सुप्रिया (12 वर्ष) की मौत से लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को सायं छह बजे शोक संवेदना हेतु निकाले गए कैंडिल मार्च के दौरान लोगों ने कोतवाली घेर लिया और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य को क्यों छोड़ दिया गया। गुस्साए लोग उन्हें पुन: गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच प्रदर्शनकारियों व क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र यादव के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। तब जाकर लोग माने।
पुलिस ने लोगों को बताया कि वादी पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार ही कार्रवाई की गई है। प्रधानाचार्य संगीता सिंह व प्रबंधक मुन्ना सिंह के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की वैधानिक जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी जबकि लोगों की मांग थी कि शिक्षिका के विरुद्ध लगाए गए आरोप के तहत ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…