चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 2 सुभाष नगर ( हाता मुहल्ला ) में नवनिर्वाचित चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने सफाई कर्मियों को साफ-सफाई का दिशा-निर्देश दिया । गौरतलब है कि नगर पंचायत के सभी पन्द्रह वार्डों में साफ-सफाई का दौर काफ़ी तेजी से चल रहा है।
सफाई अभियान के तहत सभी वार्डों में नगर पंचायत प्रशासन और अपने दलबल के साथ घूम-घूम कर सभी वार्डों में सफाई कर्मियों को साफ-सफाई का दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महज कुछ ही माह के अन्दर नगर पंचायत अति सुन्दर और मनमोहक दिखाई देने लगेगा। इस क्रम में सभी सफाईकर्मी तन मन धन से लगकर काम करें और नगर पंचायत को साफ और अति सुन्दर बनाने में सहयोग करने का काम करें ताकि नगर पंचायत के साथ-साथ सभी सफाईकर्मी साथियों का भी नाम रोशन हो । मौके पर मुख्य रूप से अरूण शंकर तिवारी, आनंद प्रकाश तिवारी उर्फ पिन्टू, चुन्नू दूबे, अभिराम त्रिपाठी, अफजल अंसारी, जमशेद भाई, आरजू अहमद, इफ्तेखार अहमद, डाक्टर राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…