कादीपुर सुलतानपुर. आज दिनांक 11 फरवरी दिन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुडिला बाजार में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेश गौतम ने सरस्वती पट अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं पर छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना ,वीणा धारी मात हमारी ,श्वेत हंस पे करके सवारी, गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वहीं पर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक राजेश गौतम ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का भ्रमण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विशिष्ट अतिथि प्रिया सिंह कादीपुर SDM तथा नगर चेयरमैन विजय भान सिंह के न पहुंचने से बच्चों ने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर दत्त मिश्रा ने आगंतुकों का स्वागत किया जिसमें जगदीश प्रसाद मिश्रा लालजी विश्वकर्मा ओमप्रकाश पांडे अनिल कुमार श्रीवास्तव राम सागर दुबे रामअचल श्रीमती पूनम सिंह अविनाश पांडे श्रीमती मधुशाला मिश्रा राम प्रदोष दीप शर्मा संतराम यादव कमलेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों शिक्षक व प्राचार्य मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…