Categories: Crime

नरही पुलिस ने बरामद किया पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा

अंजनी राय

बलिया ।। नरहीं पुलिस ने मंगलवार की सुबह नौ बजे छापन का डेरा कुल्हड़िया मार्ग पर 31 पेटी में रखी कुल 1488 शीशी पंजाब निर्मित शराब बरामद किया। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई जा रही है। नरहीं एसओ शेर सिंह तोमर हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुल्हड़िया के पास तस्कर शराब लेकर गंगा के रास्ते बिहार जाने की फिराक में हैं। पुलिस के पहुंचने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक अल्टो गाड़ी और एक बाइक को कब्जे में ले लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान 31 पेटी शराब मिली जिस पर पंजाब का फर्जी रैपर लगा था।
नरही थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने बताया कि इस मामले में एक नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts