बलिया ।। बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिताबदियारा क्षेत्र में लाल बालू का अवैध धंधा क्या शुरू हुआ, यहां की सड़कों की हालत भी खराब हो गई। गांव के लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। वजह कि लाल बालू की ढुलाई करते ट्रैक्टर राहगीरों को भी चलने की जगह नहीं छोड़ते हैं। गांव से लेकर, बीएसटी बांध तक किसी भी सड़क की हालत ठीक नहीं है। इस इलाके में गंगा और सरयू घाट की ओर से जाने वाली सभी सड़कों की हालत तो इस कदम खराब हो चुकी है कि उस पर किसी भी राहगीर का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
बीएसटी बांध पर धूल के गुबार के बीच राहगीर चलने को मजबूर हैं। रिर्पोटिंग पुलिस चौकी चांददियर से लेकर, जयप्रकाशनगर तक अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टरों व ट्रकों को बेरोकटोक आने जाने दे रही है। खुद की कमाई के चक्कर में पुलिस इस हद तक जा चुकी है कि उसे अब किसी की भी कोई परवाह नहीं है। दिन हो या रात पुलिस को पैसा वसूलते देख आम आदमी ताज्जुब में नहीं पड़ता है। नदी घाटों से लेकर ट्रक लो¨डग के स्थान तक ट्रक और ट्रैक्टरों से पुलिस की वसूली का रेट चार्ट इलाकाई हर कोई जानता है। यह सब प्रशासनिक तंत्र व जननेता के भी संज्ञान में है, फिर भी यह वसूली कभी बंद नहीं हुई। यह बात सही है कि द्वाबा में यह धंधा आम सहमति का धंधा बन चुका है। घर-घर से लोग लाल बालू की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…