अनिल कुमार
बिहार. शौचालय निर्माण घोटाला में सभी आरोपियों के खिलाफ एसआईटी स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलायेगी । इस बीच बिहार सरकार ने पीएचईडी के तत्कालिन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा के खिलाफ निगरानी कोर्ट में केस चलाने की अनुमति दे दी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही एसआईटी ने विनय सिन्हा के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में अभी तक 10 लोकसेवकों पर एसआईटी ने केस दर्ज किया है । शौचालय निर्माण घोटाला कुल 21आरोपित हैं । ये सभी अभी फिलहाल जेल में हैं । इस घोटाला में 10 आरोपी एनजीओ से जुड़े हैं ।
सभी आरोपियों पर एसआईटी निगरानी कोर्ट में चार्जशीट कर चुकी है। । इस मामले में 3 नवम्बर को पटना के तत्कालिन जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के आदेश पर पीएचईडी के अभियंता नित्यानंद ने प्राथमिकी दर्ज कराया था ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…