उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पलिया खास में दलित समाज के दो पक्षों बीच रविवार की शाम जमकर मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग चोटिल कर हो गये। स्वास्थ्य विभाग की 108 नम्बर की एम्बुलेंस के माध्यम से सभी चोटिल सीएचसी सीयर पर उपचार के लिए दाखिल कराये गये। जिसमें चिकित्सक द्वारा एक महिला व एक पुरुष को गम्भीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उभांव थाने में खूबलाल पुत्र जयश्री की तहरीर पर चार अभियुक्त नामजद करार दिये गये हें। इनके पक्ष से खूब लाल स्वयं (60), सुशीला देवी (35) व मुन्ना (32) एवं दूसरे पक्ष से अवधेश (45), रेशमी देवी (42), त्रिभुवन (19) व विद्यावती देवी (40) चोटिल हो गये है। दूसरे पक्ष से अवधेश व रेशमी देवी की हालत गम्भीर है जिनको इलाज हेतु बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…