नवादा : प्रेमी के घर से 8 कक्षा की नाबालिग छात्रा को हिसुआ पुलिस ने बरामद कर लिया है। हिसुआ थानाध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि थानाक्षेत्र के ओड़ो ग्राम निवासी एक व्यक्ति 14 फरवरी को हिसुआ थाना में अपनी पुत्री के अपहरण होने की मामला दर्ज कराया था। जिसकी छानबीन के बाद एसआई दिलीप सिंह ने शनिवार को ओड़ो ग्राम के मुसहरी से शरीफ मांझी के घर से बरामद कर हिसुआ थाना लायी है।
14 वर्षीय नाबालिग लड़की मध्य विद्यालय ओड़ो की आठवीं कक्षा की छात्रा है। काजल कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह ओड़ो मुसहरी निवासी देवा मांझी से मोहब्बत करती थी। इसीलिए उसने स्वेच्छा से लड़के के घर जाकर शादी कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों प्रेमी युगल नाबालिग होने की बात कही जा रही है। बरामद नाबालिग लड़की पहले तो अड़ी थी दोनों में बेपनाह मोहब्बत है और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसम खायी है। मांग में सिंदूर भरी लड़की बार -बार लड़के के यहां रहने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन पारिवारिक दबाव के बाद उसने अपने परिजन के साथ जाने की बात कही। दिन भर हिसुआ थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद हिसुआ पुलिस ने लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी है। बहरहाल लड़की थाने में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…