Categories: CrimeUP

उसने देख लिये अपनी पत्नी के साथ रंगरलिया मनाते इस युवक को और फिर उसने ……..

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी जिले में अवैध संबधो के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ अवैध संबधो के चलते आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी। लखीमपुर खीरी के कोतवाली पलिया कलां का है जहां के ग्राम फुलवरिया में गांव के ही एक युवक ने अपनी पत्नी को  गांव के ही एक युवक के साथ रंगरलिया मनाते देखकर  आक्रोश मे आकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को गांव के ही एक नहर में फेंक दिया था।

इसका खुलासा तब हुआ जब चार दिन से अपने पुत्र राजू पुत्र लक्ष्मी प्रसाद के लापता होने की सूचना लेकर म्रतक की मां पलिया कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने शक के आधार पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की तो गांव के ही लोगो से पूछताछ कर मामले मे गांव के ही एक अभियुक्त बहादुर पुत्र छग्गा को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान अभियुकत ने सब कुछ बता दिया कि कैसे उसने अपनी पत्नी के साथ उसको रंगरलिया मनाते देखकर उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसका शव गांव के नहर पैरवा मे फेंक दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर ही जब मौके पर पहुंची पुलिस ने खोज की तो उसका शव बरामद कर लिया गया जिसकी जानकारी होने पर परिजनो मे कोहराम मच गया । म्रतक के तीन मासूम बच्चे भी है फिलहाल  पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts