Categories: Crime

दहेज में 10 हजार रुपये कम मिलने पर विवाहिता की हत्या

सुमित भगत ( सन्नी)

नवादा.  एक बार फिर दहेज लोभियों के हाथों विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक नवादा के नारदीगंज थानाक्षेत्र के पेस गांव के 25 वर्षिय सोनी देवी के ससुराल वालों ने दहेज की राशि पूरी नही देने के कारण मारपीट कर अधमरा कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

सोनी देवी की मां ने आरोप लगाया कि उसके सास और ससुर अक्सर दहेज की राशि देने के लिए दबाब बनाते थे और हत्या कर देने की बात कहते थे। परिजनों ने बताया कि पिछले साल फरवरी में शादी की गई थी. दहेज के रूप में नगद और मोटर साइकिल भी दी गयी थी.

नगद में दस हज़ार कम देने के कारण शादी के बाद से दबाव बनाया जाता था और रविवार को उसके ससुराल नगर थानाक्षेत्र के कुर्मा गांव में घर मे उसे बेरहमी मारा पीटा गया और रात में मैके पहुंचा कर सभी फरार हो गए. आनन फानन में परिजनों ने राजगीर में इलाज़ कराया मगर पटना रेफर करने के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने नगर थाने में उसके सास ससुर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts