Categories: Crime

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन दहाड़े घर में घुस दस लाख लूट कर चले गये

सुमित भगत ( सन्नी)

मुजफ्फरपुर (बिहार). पुलिस को फिर चुनौती देते हुए आधा दर्जन बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर में घुस गए और हथियार का भय दिखाकर घरवालों को एक घर में कैद कर दिया और दस लाख के जेवरात और नकद लूटकर आराम से घर से निकल गए। अपराध की बढ़ती घटनाओं से शहर के लोग भयाक्रांत हैं दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई लूट की घटना बिहार में पुलिस तंत्र पर भी सवालिया निशाँन लगा रही है.

बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना मोहल्ले में व्यवसायी कृष्ण कन्हैया जालान के घर छह की संख्या में बदमाश घुस गए। दिन की रौशनी में घुसे डकैतों ने मुंह पर पट्टी बांध रखी थी। घर में घुसते ही सबने हथियार निकाला और घर के सभी सदस्यों को नियंत्रण में ले लिया।

सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर पूरा घर खंगाल डाला और घर में पड़े गहने जेवरात और कैश सभी समेटकर चले गए। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। डकैतों ने जिस तरह से दिन में ही घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है उससे लगता है कि पहले उन्होंने घर की रेकी की होगी फिर घटना को अंजाम दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts