Categories: Crime

बस के शीशे तोड़े छात्रों ने किया पथराव 2 छात्र पुलिस हिरासत में

अज़ीम कुरैशी 

बिजनौर। बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर छात्रावास के छात्रों व रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहले से ही विवाद होता आया है आज फिर किसी मामूली सी बात को लेकर अंबेडकर छात्रावास के छात्रों में रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने रोडवेज की बस पर पथराव करना शुरू कर दिया बस के शीशे तोड़ डाले बिजनौर रोडवेज पर हंगामे को लेकर भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में ले लिया रोडवेज कर्मचारियों ने छात्रों पर ₹8000 लूटने का भी आरोप लगाया है इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रों और रोडवेज कर्मचारियों में कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर छात्रों ने हंगामा करते हुए पथराव कर बस के सीसे तोड़ दिए पूरे मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts