यशपाल सिंह
सरायमीर थाना क्षेत्र के विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे कमरों में लगाए गए हैं। लेकिन नकल माफियाओं ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। परिक्षार्थियों को कमरे के बाहर से इमला बोलकर नकल कराई जा रही है। कैमरे में आवाज कैचिंग की व्यवस्था न होने से वह इस आवाज को नहीं पकड़ पा रहा है।
क्षेत्र के सिसवारा गांव स्थित एक विद्यालय में इसी तरह से नकल कराई जा रही है। विद्यालय में चार पहिया वाहन जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यहां पर बाइक या साइकिल से ही पहुंचा जा सकता है। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। जिसे लेकर मैनी गांव निवासी शिवप्रसाद और गिरधारी लाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर नकल रोकने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रबंधक द्वारा परिक्षार्थियों से नकल कराने के नाम पर पैसे की वसूली भी की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…