कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : दो दिन पहले मऊ से इलाहाबाद सिटी डेमो पैसेजर मे बैग चोरी करने वाला बुधवार को पकड़ा गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरोपी नीशू उर्फ रहमान को झूंसी स्टेशन पर भागते हुए पकड़ा। आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली कि झूंसी स्टेशन पर एक चोर घूम रहा है। टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी प्लेटफार्म नंबर एक पर पूर्वी छोर पर बैठा था। टीम को देखकर भागने लगा और एफओबी के नीचे पकड़ा गया। पूछताछ मे अपना नाम नीशू उर्फ रहमान पुत्र स्व. नबी बक्श निवासी ग्राम बरौत थाना इंडिया इलाहाबाद बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास जो बैग मिला, उसमे लैपटॉप, चार्जर, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी कागज मिले। उसने बताया कि यह बैग दो दिन पहले ट्रेन मे चोरी किया था और माल बेचने शहर आया था। बैग मे लैपटॉप, चार्जर के अलावा रामबहादुर यादव पुत्र बेचन यादव निवासी ग्राम टडवा रामपुर सैदपुर गाजीपुर का आधार कार्ड था। इलाहाबाद सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है। जिस व्यक्ति का सामान चोरी हुआ था, उसके द्वारा सामान की पहचान करने पर उसका बैग लौटा दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…